फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-अबीर उड़ा कर दी गई भगवती को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सोमवार की रात गाजे-बाजे के बीच विसर्जित किया गया। विर्सजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


 कप्तानगंज में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों पर रखकर समिति के सदस्यों ने फूलों आदि से सजाया। तैयारियों शाम तक पूरी होने के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया।

जो कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाराजगंज मार्ग पर स्थित गोपलापुर गांव के पोखरे पर पहुंचा। इस दौरान समिति के सदस्य डीजे की धुन पर जमकर थिरके और अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


रास्ते भर लोग माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। जबकि महिलाओं ने भी रास्ते में मां दुर्गा की आरती कर उनका दर्शन किया और अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी।

वहीं श्रीदुर्गा अखाड़ा के कलाकारों ने कप्तानगंज चौक पर हैरतअंगेज करतबों को दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। गोपालपुर गांव पहुंचने पर विधि-विधान से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इस दौरान लगे मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मोनू गुप्ता, संजीव जायसवाल, पिंटू, जगमोहन निषाद, अवधेश निषाद, रामकुमार गुप्ता, मनोज सेठ, ओंकार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

सरायमीर संवाददाता के अनुसार, कस्बा में स्थापित मां दुर्गा की दो दर्जन से अधिक प्रतिामाओं को सोमवार को गाजे-बाजे के साथ दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजुषा के संगम में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें