फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा कारोबारी ने कीमत मांगी तो मार दी गोली

Sat, 19 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लखमानपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने दूकान बंदकर घर लौट रहे मुर्गा कारोबारी को रोककर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल दूकानदार जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत ठीक है।

घटना के संबंध में उसने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखमानपुर गांव निवासी अशहद (18) पुत्र अबूशाद की पवई थाने के मैगना बाजार में मुर्गा की दूकान है। अशहद के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उसकी दूकान पर महुवां गांव के रहने वाले दानिश पुत्र गुफरान, हिटलर पुत्र रशीद और वसीर पुत्र जुबेर पहुंचे।

यह तीनों करीब एक हजार रुपया मूल्य का दो मुर्गा उठा लिए और जबरन लेकर घर चले गए। अशहद ने मुर्गों का दाम मांगा तो जान मारने की धमकी दी।

हालांकि वह बात वहीं शांत हो गई। लेकिन रात करीब आठ बजे अशहद जब दूकान बंदकर घर जा रहा था तो यही तीनों लोग उसे गांव के पास रोक लिए और मुर्गे वाली बात को लेकर झगड़ा करने लगे। हाथापाई के बीच मनबढ़ों ने अशहद के सीने में गोली मार दी। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन


उसकी तबियत में सुधार हो रहा है। एसओ पवई सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि अशहद की तहरीर के आधार पर दानिश, हिटलर और वसीर के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें