फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल था बंद, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को पल्हना, मेंहनगर, पल्हनी और रानी की सराय ब्लाक स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय बंद मिलने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। सात सहायक अध्यापकों के वेतन में कटौती करने के साथ ही तीन सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण कर दिया।
विज्ञापन


सबसे पहले बीएसए रानी की सराय ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहिगड़ा पहुंचे। उन्होंने विद्यालय को बंद पाया तो प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया और अन्य शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके बाद, वे प्राथमिक विद्यालय विजईपुर पहुंचे। वहां सहायक अध्यापक रामप्रकाश प्रजापति, साहब लाल और आनंद कुमार सिंह को अनुपस्थित पाया। उनके एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

पल्हना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरैया में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद और सहायक अध्यापक किरन उपाध्याय को अनुपस्थित पाया। उनका भी एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्हना में छात्रों की संख्या कम और अध्यापकों की संख्या अधिक पाई गई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने तीन सहायक अध्यापकों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापक का कार्य असंतोष पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक की एक वेतन वृद्धि रोक दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें