सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को कुंवर उद्यान सिंह में हुई। इसमें आठ जनवरी को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि अब वक्त आ गया है वह लोग एकजुटता दिखाते हुए अपनी ताकत का एहसास कराएं, ताकि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर हो सके।
मंडल अध्यक्ष जलरनाथ सिंह ने कहा कि उन लोगों की लंबित मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैं। अपनी आवाज बुलंद करने और मांगों को लेकर आठ जनवरी को लखनऊ स्थित निबंधक सहकारिता भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी सहकारी कर्मी भाग लेंगे।
कहा कि अगर इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो यूनियन बाध्य होकर बड़े आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीराम सागर सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, महामंत्री शिव कुमार यादव, लल्लन सिंह, राम दरश यादव, अच्छे लाल यादव, संजय, अशोक आदि रहे।