कंटेनमेंट जोन में लोगों से सीएम ने की बात।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस लाइन में स्वागत के लिए खड़े एमएलसी यशवंत सिंह को डबल मास्क लगाने के लिए टोक दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए डबल मास्क लगाकर रहें। वहीं भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक को बुलाकर उनका हालचाल लिए।
रात में बदला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ जिले में आगमन का कार्यक्रम देर कार्यक्रम परिवर्तित हो गया था। पहले कार्यक्रम 1.30 बजे निर्धारित था, लेकिन अब वह करीब दो बजे पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना रोकने की तैयारियों की समीक्षा की। उसके बाद मुख्यमंत्री शाम को वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।