फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने आजमगढ़ में कंटेनमेंट जोन के लोगों से की बात, इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Mon, 24 May 2021 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों हर रोज किसी ना किसी जिले में जा रहे हैं। इसके लिए वह सोमवार दोपहर आजमगढ़ पहुंच गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस लाइन पहुंची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं। आज दोपहर वह आजमगढ़ जिला पहुंच गए। करीब दो बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी ली।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। सीएम ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उचित दर दुकानों पर राशन वितरण में मदद करें। हर पात्र लाभार्थी को इस योजना लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को जागरूक करें। ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें नियमों का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को शासन की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंटेनमेंट जोन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

Trending Videos
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में लोगों से सीएम ने की बात। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस लाइन में स्वागत के लिए खड़े एमएलसी यशवंत सिंह को डबल मास्क लगाने के लिए टोक दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए डबल मास्क लगाकर रहें। वहीं भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक को बुलाकर उनका हालचाल लिए।

रात में बदला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ जिले में आगमन का कार्यक्रम देर कार्यक्रम परिवर्तित हो गया था। पहले कार्यक्रम 1.30 बजे निर्धारित था, लेकिन अब वह करीब दो बजे पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना रोकने की तैयारियों की समीक्षा की। उसके बाद मुख्यमंत्री शाम को वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें