फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आजमगढ़ में सीएम योगी: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे प्रमाण-पत्र

Mon, 06 Dec 2021 10:35 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे है। मुख्यमंत्री जनपद दौरे के दौरान कुल 198.58 करोड़ की सौगात देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सोमवार को जिले को 198.58 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 29 परियोजाओं का लोकार्पण और 40 का शिलान्यास शामिल है। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। उनकी सगड़ी व लालगंज विधानसभा क्षेत्र में दो जनसभाएं होंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे सगड़ी पहुंच जाएंगे। पांच मिनट विश्राम के बाद लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 17 परियोजनाओं का लोकार्पण व 15 का शिलान्यास किया जाएगा। जूनियर हाईस्कूल समुंदपुर परिसर में कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है।

बैनर-पोस्टरों से पटा मार्ग
400 से ज्यादा सफाईकर्मी पूरे इलाके की सफाई करने में जुटे रहे और कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट की गई है। जनसभा स्थल से लेकर सड़क तक को स्वागत के बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है। मुख्यमंत्री यहां लगभग डेढ़ घंटे रहेंगे। वहां से लालगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता सहयोग इंटर कॉलेज मई खरगपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहां 12 परियोजनाओं का लोकार्पण व 25 शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सगड़ी के कार्यक्रम में सीएम 76.14 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास तथा लालगंज में 112.43 करोड़ के 37 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलन्यास करेंगे। 
पढ़ेंः सीएम योगी के दौरे से पहले सपाइयों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज, सीओ और विधायक के बीच धक्का-मुक्की
 

ड्रोन से होगी कार्यक्रम स्थल की निगहबानी

मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रम स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 10 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी व 10 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति काले परिधान पहनकर अथवा हथियार के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा।

कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित मकानों के छतों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर डीआईजी अखिलेश कुमार, डीएम राजेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य ने तैयारियों का जायजा लिया। 

पढ़ेंः सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार, बोले- यूपी की 25 करोड़ जनता ही मेरा परिवार

तीन घंटे 35 मिनट में रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में 3.35 तक रहेंगे।  उनके इस दौरे को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  सीएम सुबह11 बजे लखनऊ के ला मार्टीनियर कॉलेज से हेलिकाप्टर से प्रस्थान करेंगे और सगड़ी तहसील के जूनियर हाई स्कूल समुंद्रपुर के पीछे राजस्व ग्राम आलमपुर में बने हेलिपैड पर 11.55 बजे उतरेंगे।

यहां से 1.40 बजे रवाना होंगे और 2.10 बजे जनता सहयोग माध्यमिक विद्यालय मई  खरगपुर, पहुंचेंगे। वहां वे 15.15 बजे तक रहेंगे। 15.25 बजे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।   
विज्ञापन

सीएम योगी चुनाव रथ पर सवार

विधानसभा चुनाव अभी 2022 में होना है लेकिन चुनाव को लेकर सियासी दलों की चहलकदमी तेज हो चुकी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी रथ पर सवार हो चुके हैं। सोमवार को सीएम योगी जिले के दो विधान सभा क्षेत्रों सगड़ी व लालगंज में जनसभा करने के साथ ही शिलान्यास और लोकार्पण के माध्यम से सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें