उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लिए कहा जा सकता है कि कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है, सॉल्यूशन का पता नहीं। अपनी चर्चा में उन्होंने प्रदेश के युवाओं के रोजगार, महिला आरक्षण 50 प्रतिशत, सामाजिक न्याय समिति और रोहिणी आयोग की रिपोर्ट पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता जताई। कहा कि अखिलेश यादव इसपर कभी भी चर्चा नहीं करते हैं। बल्कि इन सब मुद्दो से डायवर्ट करने का प्रयास करते हैं।
डॉ. अरविंद राजभर ने दावा किया कि सुभासपा भाजपा के साथ केवल 2027 तक नहीं बल्कि 2047 तक रहेगी। वहीं, बैठक बाहर निकलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान बिल राहत योजना से चार लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। पुराने बकाए पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी से ग्रामीणों को भारी राहत मिली है। स्मार्ट मीटर से जुड़े मामलों में जहां भी वास्तविक शिकायतें मिलती हैं, वहां चेक मीटर लगाकर समाधान कराया जा रहा है।
उधर, बलिया के बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने बताया कि बैठक में मंडल के विकास कार्यों और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर मृतक मतदाताओं को सूची से हटाएं और जीवित और लापता हुए मतदाताओं के घर जाकर पता करें और वास्तविक मतदाता को जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी वास्तविक वोटर सूची से बाहर न रह जाए।