फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिन भर बादलों की आवाजाही, तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
10 शाहगढ़ क्षेत्र में लगी सरसो की फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले का मौसम ने बुधवार को फिर करवट बदली। दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान तीन तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सुबह में रह-रहकर हवा चलती रही।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग जिले में पिछली कई दिनों से बारिश होने की संभावना जता रहा था। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट तो आई लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

24 जनवरी को भी बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। यही हाल बुधवार को भी रहा। सुबह के समय तो बादल ऐसे लगे कि मानों तेज बारिश होगी, लेकिन जैसे- जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बादलों का असर कम होता गया।
विज्ञापन

इससे किसानों ने राहत की सांस ली क्योंकि, अगर बारिश होती है तो गेहूं को छोड़ कुछ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मंगलवार को अधिकतम 23 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था वहीं, बुधवार को अधिकतम 22 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें