फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लिपिक के बेटे ने यूपी में नौवां और जिले को किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में सराय सैफ गांव निवासी अर्पित यादव ने प्रदेश में नौवां और आजमगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पवई विकास खंड के हमीरपुर गांव निवासी ऋषभ ने प्रदेश में 10वां और आजमगढ़ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों की चाहत डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की है। वहीं इंटर टॉपर गौरव इंजीनियर बनने की तमन्ना रखते हैं।
विज्ञापन

संजरपुर क्षेत्र के सराय सैफ गांव निवासी अर्पित यादव के पिता राधेश्याम स्मारक इंटर कॉलेज फरीद्दूनपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। चार बड़ी बहनों के बाद चौथे नंबर पर अर्पित यादव है। प्रह्लाद स्मारक बालिका इंटर काॅलेज फरीद्दूनपुर से हाईस्कूल की परीक्षा में अर्पित ने प्रदेश में नौवां व जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अर्पित ने बताया कि वह आगे चलकर चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। परीक्षा के दौरान वह पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की पढ़ाई ही मन से की जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।
पवई विकास खंड के हमीरपुर निवासी ऋषभ ने यूपी टॉप टेन की सूची में 10वां स्थान और आजमगढ़ जिले की टाॅप टेन सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऋषभ के पिता भरत कुमार मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी उन्होंने ऋषभ को पढ़ाया। बड़ी मुश्किल से वह उसके फीस के पैसे का इंतजाम कर पाते थे। अभी हाल ही में आयोजित हुई प्रतिभा खोज प्रतियाेगिता में टॉप किया था। जिसके लिए उन्हें इनाम में साइकिल मिली थी। ऋषभ ने बताया कि वह आगे चलकर एमबीबीएस करना चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं कुंभवट गांव निवासी इंटरमीडिएट टॉपर गौरव प्रजापति के पिता कुशीनगर जनपद में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गौरव ने इंटर की परीक्षा में सूर्यकांत के साथ यूपी की टॉपटेन सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। जबकि जिले की सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। गौरव ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग के बाद आईएएस बनना चाहत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान वह आठ से नौ घंटे पढ़ायी करते थे। परिवार के लाेगों ने भी उसका पूरा सहयोग किया। अगर मन लगाकर और एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें