फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईस्कूल में अर्पित और इंटरमीडिएट में गौरव व सूर्यकांत ने जिले में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। आजमगढ़ में हाईस्कूल के दो व इंटर के दो छात्रों ने जिले की टॉपटेन की सूची के साथ ही प्रदेश में भी अपना स्थाना बनाया। जिलेस्तर पर हाईस्कूल में 28 व इंटरमीडिएट के 24 विद्यार्थियों ने टॉपटेन की सूची में अपना स्थान बनाया है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी खुशी का इजहार करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में कुुल 93658 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 85859 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 77999 विद्यार्थी पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 90791 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 89555 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 70681 विद्यार्थी पास हुए। इस साल हाईस्कूल में 90.85 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 78.92 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। सरायमीर के प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज फरीद्दुनपुर संजरपुर के हाईस्कूल के छात्र अर्पित ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं श्रीमति विद्यावती देवी इंटर कालेज शांतिनगर हमीरपुर आजमगढ़ के हाईस्कूल के छात्र ऋषभ 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं इटरमीडिएट में श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के इंटर के छात्र गौरव प्रजापति ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। वहीं एमआरडी इंटर कालेज अंबारी के इंटर के छात्र सूर्यकांत सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। इससे जनपद में खुशी की लहर है। वहीं जिलेस्तर पर हाईस्कूल की टॉपटेन की सूची में पहले स्थान पर प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज फरीद्दुनपुर संजरपुर के अर्पित, दूसरे पर श्री मती विद्यावती देवी इंटर कालेज शांतिनगर हमीरपुर के ऋषभ, तीसरे पर एस बलवर ग्रामीण इंटर कालेज करनपुर वैशाली यादव, चौथे पर राम रतन चौहान इंटर कालेज सुरही बुजुर्ग मिर्जापुर की सुनीता गुप्ता, पांचवें स्थान पर एसएस बालिका एच एसएस मित्तूपुर पवई की मान्या पांडेय, पतिराजी देवी स्मारक उच्च.मा. वि. परशुरामपुर छाऊ के मो.फैजान, छठवें स्थान पर शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के मोहम्मद अब्दुल्लाह, जनता इंटर कालेज ठेकमा बिजौली के मनोज यादव, कृष्णा प्रजापति एसवीएमआईसी लालगंज, एकता मिश्रा सीजीपीआईसी छज्जोपट्टी, अंजलि पटेल केएन सिंह इंटर कालेज मसुरियापुर नैनीजोर, सातवें स्थान पर स्नेहा यादव उदयभान सिंह उच्च.मा.वि. अनंतपुर, स्व. दीनानाथ इंटर कालेज देवारा कदीम महाराजगंज की कीर्ति यादव, ओमप्रकाश मिश्रा इंटर कालेज मोलनापुर आदमबक्श फुलेश की अंशिका, आठवां स्थान के बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की पूजा यादव, प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज फरीद्दुनपुर संजरपुर के विदित यादव व आरती यादव, राम रतन चौहान इंटर कालेज सुरही बुजुर्ग मिर्जापुर की खुशी यादव, 9वें स्थान पर मां सारंगी बालिका इंटर कालेज भरौली की अंशिका यादव, पारस कन्या इंटर कालेज बिंद्राबाजार की खुशी यादव, रामरूप मेमोरियल इंटर कालेज बूढ़नपुर के विमल शर्मा, काका रघुदास इंटर कालेज पकरपुर गनवारा की नव्यता व 10वें स्थान पर एसआरकेआईसी अंबारी की शिवांगी यादव, एसएस बालिका एचएस मित्तूपुर की पल्लवी यादव, श्री चंद्रभानू इंटर कालेज मसुरियापुर नैनीजोर समित यादव, रामरूम मेमोरियल इंटर कालेज बूढ़नपुर शिवम यादव, पतिराजी देवी स्मारक उच्च. मा. विद्यालय परशुरामपुर छाऊ के कमलाकांत यादव, काका रघुदास इंटर कालेज पखरपुर गनवारा आजमगढ़ के आर्य यादव का नाम शामिल है। वहीं इंटरमीडिएट में श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के गौरव प्रजापति व एमआर डी इंटर कालेज अंबारी के सूर्यकांत सिंह ने प्रदेश में 8वां स्थान बनाने के साथ ही जिले में पहला स्थान बनाया है। वहीं जिले में दूसरा स्थान श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा की छात्रा अंकिता यादव व एसबीबीबी इंटर कालेज साल्हेपुर के छात्र अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरा स्थान उद्योग इंटर कालेज कोयलसा आजमगढ़ हेमंत वर्मा, राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर की साक्षी, केआईसी बघार उचहुआं आजमगढ़ की आत्मा कुमारी, श्रमजीवी बालिका इंटर कालेज सोहौली आजमगढ़ की संजना प्रजापति रहीं।
वहीं चौथे स्थान पर श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के आकाश यादव, प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज फरीदुनपुर संजरपुर अपाला यादव, पांचवें स्थान पर एसएमटी टीडीजे इंटर कालेज सरदहां की शिवांगी मौर्या, श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के आर्यन चतुर्वेदी, विजय नारायण इंटर कालेज गोपालपुर सरदहां की तनिष्का भारतीय, छठवें स्थान पर एसएस बालिका एचएसएस मित्तूपुर के शिवम प्रजापति, इंद्रासन राय इंटर कालेज रामगढ़ की ज्योति चौहान के श्री दुर्गा जी सीसीएचएसएस रानी की सराय आजमगढ़ के अमन यादव, जयमंगल यादव स्मारक इंटर कालेज मदियापार के प्रेम सागर का नाम शामिल हुआ। सातवें स्थान पर एस बलवार ग्रामीण इंटर कालेज, करनपुर वर्तिका प्रजापति, केआईसी बगरहा उचहुंआ की पल्लवी सिंह, सर्वोदय इंटर कालेज हमीरपुर महराजगंज के अनुराग यादव रहे।
विज्ञापन

वहीं आठवें स्थान पर सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज ऊफरी अंबारी की सरबिल गोयल रही। 9वां स्थान पर सैनी मॉन्टेशरी इंटर कालेज देवारा कदीम महराजगंज की पिंकी प्रजापति, इंद्रासन राय इंटर कालेज रामगढ़ के विजय लक्ष्मी यादव, 10वें स्थान पर एसवीएस मेमोरियल इंटर कालेज हाफीजपुर के उदित पाठक रहे। बच्चों को बेहतर स्थान मिलने पर अभिभावकों ने भी खुशी जताई। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें