तमसा सफाई अभियान के तहत पचपेड़वा घाट पर पौध रोपण की तैयारी करते सामाजिक कार्यकर्ता।
तमसा सफाई अभियान के दूसरे चरण का कारवां रविवार को पचपेड़वा घाट से आगे बढ़ते हुए एकलव्य घाट पर पहुंच गया। रविवार को अभियान पचपेड़वा घाट पर चला। जहां स्वयं सेवी संगठनों और नगर के आम लोगों ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में साफ-सफाई कर गड्ढ़े खोदे और पौधरोपण किया।
नगर का पचपेड़वा घाट पर पूर्व सांसद स्व. रामधन की समाधि भी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण अभियान में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पचपेड़वा घाट पहुंच गए। जिसने जो जरूरत समझी उस कार्य को बिना बताए ही किया।
किसी ने वहां पर उग आई झाडिय़ों को उखाड़ा तो किसी ने पीपल के पेड़ के चारों तरफ मिट्टी डालकर चबूतरा बना दिया। किसी ने कब्रिस्तान की जमीन में बने गड्ढ़ों को समतल किया तो किसी ने गड्ढ़े खोदे। रविवार को चिकित्सक दिवस के अवसर पर डा. अजीत पांडेय तीन पौधे लेकर पचपेड़वा घाट पहुंचे जहां लोगों के साथ मिलकर उन्होंने पौधरोपण किया। इस मौके पर पूविआ के प्रवीण सिंह, आविसंस के एसके सत्येन, तबआ के सुजीत भूषण, जयुसेस के विनीत सिंह, योग मंच के देव विजय यादव, रवि, भारत स्वाभिमान न्यास के कल्पनाथ ंसिंह, ई. रामनयन शर्मा, राजबहादुर यादव, अरविंद चित्रांश, उमेश सिंह, मणिंदर, आलोक ंसिंह, डा. डीडी सिंह, नित्यानंद मिश्रा आदि ने श्रमदान किया। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव भी रविवार को पचपेड़वा घाट पर पहुंची और उन्होंने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। इनके अलावा महिला मंडल की पूनम सिंह, अर्चना बरनवाल, इनरव्हील क्लब की डा. अलका सिंह, नारी शक्ति संस्थान के डा. डीपी तिवारी आदि उपस्थित थे।