फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छठ पर्व के लिए पोखरे की सफाई शुरू

विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर माहुल में पोखरे की हो रही सफाई। संवाद
विज्ञापन
अंबारी नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर तीन गांधीनगर स्थित 206 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पोखरे की सफाई शुरू हो गई है। डाला छठ महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पोखरे और घाटों की सफाई का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

लंबे समय से गंदगी जमा होने से लोगों में नाराजगी थी। वर्ष 1820 में स्थापित सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर से जुड़ा यह पोखरा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां छठ पर्व पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। पर्व की तैयारियों के तहत महिलाएं घाटों पर पूजा की बेदी बनाने में जुटी हैं। अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें