नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को महर्षि मौनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहपार के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई की।
बता दें कि पटरियों पर उगी झाड़ियों के चलते बड़े वाहनों के आने पर पैदल और साइकल सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसेे देखते हुए छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य बांके यादव के नेतृत्व में सफाई की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि लहपार से कौड़िया तक सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई के बाद गांव में सफाई की जाएगी। इस मौके पर त्रिलोकी सिंह, हरेंद्र, शिवम, अजय आदि मौजूद रहे।