फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए चंद्रजीत

Thu, 01 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरबंशपुर क्षेत्र स्थित सामाजिक न्याय एवं बालभवन केंद्र परिसर में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव का 85वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि जनपद के विकास में स्व. यादव जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि स्व. चंद्रजीत यादव गरीबों और किसानों के मसीहा थे।  प्रदेश के पूर्व मंत्री दल सिंगार यादव ने कहा कि उनके अंदर एक चुंबकीय शक्ति थी, अब उनके जैसे नेता दिखते नहीं। पूर्व पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. चंद्रजीत यादव कार्यकर्ताओं को बच्चों के समान स्नेह देते थे। बनवारी लाल जालान ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीय करण और राजाओं के प्रीविपर्स को समाप्त कराने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। मुन्नू यादव, तेज बहादुर यादव, डा. नरेंद्र यादव आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें