फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: केंद्र और प्रदेश सरकार समस्या से लड़ने में नकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष काजी रेयाजुल हसन ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश कि सरकार समस्याओं से लड़ने में नाकाम है। बढ़ती बेरोजगारी के चलते नौजवान विलाप कर रहे हैं। उन्होंने उक्त बातें सोमवार को प्रदेश में बढ़ते अपराध, अराजकता, महिला अपराध पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सीजन समाप्त हो रहा है नहरों में पानी के लिए किसान तरस रहे हैं। डीएपी खाद्य विक्रय केंद्रों पर किसान लाठियां खा रहे हैं, सरकार में बैठे लोग तमाशा देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग सच बोलना नहीं जानते और आलोचनाओं को सुनना पसंद नहीं करते, जबकि कांग्रेस के लोग हमेशा जनहित की बात सोचते हैं और करते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान बालचंद्रराम, हरिनाथ, गोविंद शर्मा, शहजाद अहमद, जितेंद्र राम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें