फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा नेताओं और नगर पंचायत अध्यक्ष में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर के अहरौला रोड पर मंगलवार देर शाम राजस्व टीम द्वारा की जा रही नाले की मापी के समय भाजपाइयों और चेयरमैन लियाकत अली के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद चेयरमैन वहां से गाड़ी में बैठकर चले गए। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन


माहुल के अहरौला रोड पर नगर पंचायत द्वारा जलनिकासी के लिए एक नाले का निर्माण शुरू कराया गया। यह निर्माण जैसे ही शुरू हुआ भाजपा लालगंज के जिलामंत्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा पर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
उन्होंने कहा कि नाले का निर्माण चार फीट चाैड़ा ही कराया जा रहा जबकि यह नाला राजस्व अभिलेखों में 15 से 20 फीट चौड़ा है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर एसडीएम फूलपुर श्याम प्रताप सिंह ने तहसीलदार फूलपुर चमन सिंह की देखरेख में दो राजस्व निरीक्षक और पांच लेखपालों की टीम का गठन कर इस नाले की मापी के लिए भेजा।
विज्ञापन


राजस्व टीम जैसे ही मापी का कार्य खत्म कर जाने लगी, उसी समय तहसीलदार के सामने ही चेयरमैन लियाकत अली और भाजपा नेता दिलीप सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जिसे सुन भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा आदि भाजपाई भी आ गए। मौके की स्थिति को देखकर चेयरमैन लियाकत अली वहा से चले गए। उसके बाद देर रात भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से घटना के बाबत शिकायत की।


सरकार की मंशा की दृष्टिगत बरसात के पहले जलनिकासी के लिए ठोस उपाय के तहत जेई द्वारा प्रस्तावित स्टीमेट और नक्शे के अनुरूप निर्माण कार्य होना है। पर इस नाले के बनने में कतिपय लोग राजनीतिक विद्वेष के कारण अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं और नगर पंचायत प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। - लियाकत अली, अध्यक्ष नगर पंचायत माहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें