फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: एक किलोमीटर दूर तक सुनी जाती है मनोज की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर तहसील के शाहपुर निवासी मनोज कुमार जब चिल्लाते हैं तो उनकी आवाज एक किमी दूर तक सुनी जाती है। दावा स्वयं मनोज ने किया है। जब वे चिल्लाते हैं तो एक किलोमीटर परिधि में आवाज सुनाई पड़ती है। वह पोलैंड में होने वाले चिल्लाने की प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का नाम रौशन करना चाहते हैं। बुधवार देर शाम मनोज ने मिजवा फाउंडेशन कार्यालय के पास अपनी आवाज सुनाई तो आस-पास के लोग सहम गए। वे अपने गले की ताकत से लगभग एक किलोमीटर तक आवाज को सुनाने का दावा करते हैं। इसके अलावा मनोज हर तरह के पशु-पक्षी की आवाज सुना कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये 120.1 डिसमिल से अधिक क्षमता में चिल्ला सकते हैं। लेकिन लिमिका बुक के पास कोई ऐसा यंत्र नहीं है जिससे कि मनोज की आवाज की तीव्रता को मापा जा सके।
विज्ञापन

डीएम और अभिनेत्री भी कर चुके हैं सम्मानित

मनोज को वर्ष 2016 में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ ही जिलाधिकारी, कई प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित भी किया है। मनोज स्कूलों में पहुंचकर लोगों को आवाज का जादू दिखाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मनोज का कहना है कि कोई जगह नहीं मिल पा रही है जहां वे सुकून से रियाज कर सके। जब वे गांव में रात के समय चिल्लाने का रियाज करते हैं तो आस पास के लोग आवाज सुनकर दहल जाते हैं। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें