आजमगढ़ जनपद में नगरपालिका ने 22 लाख 73 हजार रुपये खर्च कर शहर के 52 नालों की सफाई कराई थी। लेकिन सोमवार की पूरी रात हुई 93.4 मिमी बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोल दी। शहर से लेकर नगर निकायों तक लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
जनपद में सोमवार रात इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश दर्ज की गई। रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश कभी तेज तो कभी धीमी गति से होती रही। सुबह पांच बजे तक बारिश जारी रही। पूरी रात हुई बारिश के बाद जनपद में कुल 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इससे शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज के सामने पानी जमा हो गया। नाले चोक हो गए। पहाड़पुर तिराहा, बदरका ईदगाह, रैदोपुर, तकिया आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। बदरका और एसकेपी इंटर कॉलेज में जमा पानी घंटों बाद सड़क से हटा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के पांडेय बाजार स्थित नगरपालिका का जलकल कार्यालय भी पानी से लबालब हो गया। नगरपालिका कर्मी पंपिंग सेट चलाकर पानी बाहर निकालते नजर आए। मोहल्ला दलसिंगार में भी सड़क पर पानी जमा हो गया।
करताल मोड़ पर भी पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं नगर के आराजीबाग में एक विशाल पेड़ बारिश के कारण सड़क पर धराशायी हो गया। रात में ही पुलिस ने कुछ लोगों को बुलाकर पेड़ को काटकर हटवाया, ताकि आवागमन सुलभ हो सके।
00
स्टेडियम में भरा पानी, आउटडोर गेम बंद
नगर के सुखदेव पहल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूर-दूर से खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीखने पहुंचते हैं। इनमें कुछ खिलाड़ी इनडोर तो कुछ आउटडोर गेम खेलते हैं। सोमवार रात बारिश के बाद स्टेडियम में पानी भर गया। इसके कारण आउटडोर गेम पूरी तरह बंद रहे।
00
दुकानों में भी भरा पानी
फूलपुर। फूलपुर तहसील में भी पूरी रात जमकर बारिश हुई। नाला जाम होने से पानी का निकास सही तरीके से नहीं हो पाया। इसका परिणाम रहा कि लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। फूलपुर में हुई 26 मिमी बारिश में सीओ फूलपुर का आवास भी अछूता नहीं रहा। पूरे कैंपस में पानी भर गया। पानी भरने के बाद लोग इसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे। संवाद
00
सदर तहसील में सबसे अधिक तो मार्टीनगंज में सबसे कम दर्ज हुई बारिश
तहसील
बारिश (मिमी में)
लालगंज
38.2
फूलपुर
26
निजामाबाद
48
बूढ़नपुर
30
मार्टीनगंज 10
मेंहनगर
40
सगड़ी
50
सदर
180
आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर लगा पानी, दुकानदार परेशान
रानी की सराय। क्षेत्र में सोमवार रात हुई बारिश के बाद आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर सोनवारा मोड़ से पटेल नगर तक जगह-जगह जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों का आवागमन प्रभावित हो गया है। दुकानदार अमन सैनी, मनोज गुप्ता और राहुल ने बताया कि बारिश के दौरान हाईवे पर पानी भर जाने से ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं। इससे बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। कई दुकानों के सामने पानी पहुंचने से सामान खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। संवाद
00 वर्जन
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 घंटे के अंदर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ।
बाढ़ चौकी पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बाढ़ चौकी पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बाढ़ चौकी पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बाढ़ चौकी पर पसरा सन्नाटा। संवाद