फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऊदपुर में मिली छह शत्रु संपत्तियों में तीन पर मिला कब्जा, किसी ने बनाया स्कूल तो किसी ने बनाया आवास

विज्ञापन
फूलपुर तहसील के ऊदपुर गांव में शत्रु संप​त्ति पर बना स्कूल। संवाद
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्तियों के प्रबंधन और निस्तारण के लिए वर्ष 2029 की समय सीमा निर्धारित की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में प्रदेश सरकार ने इस कार्य को प्राथमिकता दी है, जिसके तहत जिला प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में तहसील फूलपुर के दो गांवों ऊदपुर और लोनियाडीह में कुल 0.9527 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित की गई है। इनमें से ऊदपुर गांव की छह संपत्तियों में से तीन पर कब्जा मिला है।
अब तक जिले की चार तहसीलों के छह गांवों में कुल 2.9787 हेक्टेयर जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है। हालांकि, तहसील सगड़ी और निजामाबाद से शत्रु संपत्तियों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन

शत्रु संपत्तियों के चिह्निकरण का कार्य शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। पहले, पांच तहसीलों से प्राप्त रिपोर्टों में तीन तहसीलों के चार गांवों में 2.0260 हेक्टेयर परती भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था।
इनमें से कुछ जमीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में चली गई है। तहसील फूलपुर के ऊदपुर गांव के छह गाटा में 0.1957 हेक्टेयर और लोनियाडीह गांव के एक गाटा में 0.7570 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित की गई है।
ऊदपुर गांव के सात गाटों में से तीन गाटों पर कब्जे की रिपोर्ट तहसील प्रशासन द्वारा दी गई है। एक गाटे में हरदोई के रहने वाले एक मौलवी स्कूल बना रहे हैं। वहीं ऊदपुर के दो लोगों ने दो अलग-अलग गाटों पर अपना कब्जा जमा रखा है।
000
अब तक मिली संपत्तियों का विवरण
वर्तमान में, जिला प्रशासन के कब्जे में शत्रु संपत्ति की परती भूमि है। शासन ने 2029 तक इन संपत्तियों को खाली कराने का निर्देश दिया है। अब तक उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, तहसील सदर के दामोदरपुर गांव में 0.0090 हेक्टेयर और बेलहरा में 0.0010 हेक्टेयर परती भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में मिली है। दामोदरपुर की भूमि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण में गई है। मेंहनगर के ग्राम कटात चक कटात में 0.570 हेक्टेयर परती भूमि और तहसील मार्टीनगंज के ग्राम बरौना में एक खाते में 0.592 हेक्टेयर और दूसरे खाते में 0.854 हेक्टेयर परती भूमि को भी शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। तहसील बूढ़नपुर और लालगंज की रिपोर्टों में अब तक कोई शत्रु संपत्ति नहीं मिली है।
00
ऊदपुर गांव में मिली शत्रु संपत्तियों का ब्योरा
गाटा
रकबा
स्थिति
404
0.0937 हेक्टेयर 6/2 श्रेणी में दर्ज
416
0.0335 हेक्टेयर
स्कूल का निर्माण
417
0.0350 हेक्टेयर
एक व्यक्ति का कब्जा
418
0.0080 हेक्टेयर
एक व्यक्ति का कब्जा
430-क
0.0090 हेक्टेयर
आबादी
430-ख
0.0055 हेक्टेयर
खोर
00
ये हैं शत्रु संपत्तियां
1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद, जो लोग पाकिस्तान चले गए थे, उनकी कई संपत्तियां, जैसे घर, कोठी, जमीन और कंपनियां, भारत में ही रह गईं। इन संपत्तियों पर या तो किसी ने कब्जा कर लिया या फिर वे परती के रूप में पड़ी हुई हैं।
000वर्जन
शासन के निर्देश पर सभी तहसीलों से रिपोर्ट मंगाई गई है। छह तहसीलों की रिपोर्ट आ गई है। अभी दो तहसीलों से रिपोर्ट आनी बाकी है। फूलपुर तहसील के ऊदपुर गांव में कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। अब इसकी जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गंभीर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें