फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण सिकुड़ गई शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं है, जो अतिक्रमित न हों। अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं, जिसके फलस्वरूप गाड़ियों के चलने के लिए काफी कम जगह बच गई है। चाहे वह नगर का मुख्य मार्ग हो या कोई गली हर ओर अतिक्रमण किया गया है। नगर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों ने सड़क के किनारे बनी नालियों पर पटिया डालकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है और दुकानों को सड़क तक सजाकर बैठे हैं। सबकुछ जानते हुए भी नगरपालिका मौन साधे बैठी है।
विज्ञापन

शहर की सड़कें तो चौड़ी कर दी गई लेकिन वाहनों को आने और जाने के लिए आज भी उतनी जगह मिलती है जितनी पहले मिलती थी। इसका मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क किनारे सजा दिया जाता है। दुकान होने के कारण खरीदारी करने पहुंचे लोग भी अपना वाहन दुकान के सामने ही खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण सड़कें संकरी हो जाती है। जिससे वाहन स्वामियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कोई इसका विरोध करता है तो दुकानदार उससे झगड़ने को भी तैयार हो जाते हैं। नगरपालिका कर्मी भी अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण कई जगहों पर नालियां जाम हैं। नालियों में सड़ने वाले पानी और कूड़े के कारण उठने वाली बदबू से हमेशा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। सबकुछ जानते हुए भी नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।
विज्ञापन

दुकान संचालकों द्वारा सड़कों पर जो दुकानें लगाई जाती वह गलत है। इससे यातायात प्रभावित होता है। दुकानदारों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
वागीश शुक्ला, एसडीएम सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें