आजमगढ़। परिषदीय विद्यालय में बच्चों के झाड़ू लगाने और कुर्सी ढोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूछने पर जिम्मेदार बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात कह रहे हैं।
वायरल वीडियो को देखने से पता चलता है कि यह वीडियो अहरौला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सहुवल का है। इस वीडियो में दो छात्र झाडू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी छात्र इधर-उधर खेल रहे हैं। वीडियो में किसी शिक्षक का कहीं पता नहीं है।
वहीं एक लड़का सिर पर कुर्सी उठाकर कमरे से बाहर निकलता हुआ देखा जा रहा है। इस संबंध में पूछ जाने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश वर्मा ने बताया कि इस कार्य को शिक्षक और छात्र मिलकर कर रहे थे।
इसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। बीईओ संतोष कुमार सिंह ने भी प्रभारी प्रधानाध्यापक की बात सहमति जताई।