फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सिखाया सूर्य नमस्कार और प्राणायाम

Wed, 28 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रिका प्रसाद स्मारक बालिका उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बयासी चंडेश्वर और सरस्वती ज्ञान मंदिर सर्फुद्दीनपुर के परिसर में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।

 स्वामी रामदेव द्वारा चलाए जा रहे अभियान करे योग रहे निरोग के तहत मंगलवार को चंडेश्वर और सर्फुद्दीनपुर में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक देवविजय यादव, दशरथ विश्वकर्मा ने बच्चों को लंबाई बढ़ाने के लिए चक्रासन, हलासन, पश्चिमोतानासन, हस्त पादासन, ताड़ासन, मयूरासन, शीर्षसासन का आभ्यास कराया।

इसके अलावा बच्चों के शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए सूर्य नमस्कार और प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभांति, बाहय प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी-उदगीथ का भी आसन कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन आसनों से बच्चों में एकाग्रता, प्रसन्नता के साथ देशभक्ति और पुरूषार्थ की भावना शत-प्रतिशत आएगी। साथ ही बच्चे स्वावलंबी बनेंगे और उनमें आलस्य नहीं आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें