फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में एक दूसरे पर भारी पड़े पहलवान

Wed, 28 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया, मेहनगर और माहुल कस्बे में मंगलवार को शरद पूर्णिमा का मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रावण के पुतले का दहन होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


मेहनगर : कस्बे के लखरांव पोखरे पर शरद पूर्णिमा पर दशहरा मेले के दौरान लोगों ने मां के दर्शन किए और अपने पसंद के सामानों की खरीददारी की।

मेले में दंगल का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रामबदन कन्नौजिया, अशोक चौहान ने श्री हनुमान जी के च़ित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पहला मुकाबला बरवा सागर मऊ के पहलवान राजबीर और विजयीपुर के पहलवान प्रमोद यादव के बीच हुआ। इसमें राजबीर विजेता रहे। बुढ़उबाबा के पहलवान सुरेंद्र यादव और तीयरा के प्रदीप यादव के बीच मुकाबले में सुरेंद्र यादव ने बाजी मारी।

अतरौलिया : नगर में तीन दिवसीय मेला मंगलवार को शुरु हुआ। दुर्गा पूजा महोत्सव में जायसवाल त्रिमुहानी सेवा संघ, शांकर त्रिमुहानी सेवा संघ, मुसाफिर चौक स्टेशन रोड पूजा समिति सहित हनुमान गढ़ी नवयुवक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए पंडाल और सजावट बेहतर हैं।
विज्ञापन


वहीं दुर्गा चौक पूजा समिति, थाना रोड दुर्गा पूजा समिति, सब्जीमंडी पूजा समिति, बालक दास बाबा पूजा समिति आदि पूजा समितियों की सजावट भी कम नहीं दिखी।

लालगंज : बाजार में तीन दिवसीय मेले के पहले दिन हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम द्वारा रावण का पुतला दहन करने के बाद लगे जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

मेले में महिलाओं ने  कपड़े, श्रृंगार के सामनों की खरीदारी के साथ चाट आदि का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने खिलौनों व गुब्बारे खरीदे। मेले में दिव्य शक्ति दल, पुष्पांजली क्लब,

न्यू स्टार क्लब, न्यू शिवा परिषद, एकता युवा परिषद, सहारा क्लब, राष्ट्रीय युवा परिषद, शिवशक्ति दल, महाशक्ति दल, बजरंग दल आदि द्वारा स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


अंबारी : माहुल कस्बे में मेला सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान श्रीरामलीला मैदान में रावण दहन को देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें