फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा खाने से बीमार बच्चे स्वस्थ हो लौटे

Thu, 11 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में बुधवार की शाम जेट्रोफा का फल खाने से बीमार पड़े 16 बच्चे जिला अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ होकर गुरुवार को घर लौट गए।
विज्ञापन


एक साथ इतने बच्चों के बीमार होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया था। डीएम रणवीर प्रसाद स्वयं अस्पताल जा कर उपचार का जायजा लिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि बीमार बच्चों को स्वस्थ हो जाने के बाद गुुरुवार की सुबह सारे बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी अंजू (15), अमन (10), हिमांशु (8), छोटू (6), आकाश (10), अर्चना (7) संजू (13), दीपू (6), विक्रम (14), पूनम (15), पायल (6), सोनम (12), सीमा (12), मुकेश (5), हितेश (5) और सनी (4) बुधवार की शाम घर के पास खेल रहे थे।

इस दौरान सभी ने जेट्रोफा का फल खा लिया। इससे सभी बच्चे बीमार पड़ गए। तबियत खराब होने पर घरवाले इन्हें सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक साथ भारी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी होने पर डीएम रणवीर प्रसाद स्वयं अस्पताल पहुंच गए। अपनी मौजूदगी में इन बच्चों का उपचार करवाया। गुरुवार की सुबह हालत में सुधार होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें