फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्पेल बी और चित्रकला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बीआरसी ठेकमा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र के साथ बच्चे। स्रोत-​विभाग
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी ठेकमा सभागार में ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी, सुलेख और ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी की अंशु सरोज ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय ठेकमा की दीक्षा प्रजापति और पीएम श्री विद्यालय बौवापार की नैन्सी कुमारी ने द्वितीय, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा की आरुषि यादव और नैतिक सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की स्पेल बी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बौवापार की आयुषी प्रथम रहीं। कंपोजिट कन्या विद्यालय ठेकमा की सलोनी और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी की अंशु सरोज द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा की खुशी यादव और कंपोजिट विद्यालय सरायमोहन के नैतिक सरोज तृतीय रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के स्पेल बी एवं श्रुतिलेख में प्राथमिक विद्यालय मुड़हर के अनमोल प्रथम, अमेठी की प्रज्ञा द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बरदह की आशी तृतीय रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता, भाषा कौशल, लेखन क्षमता और कल्पनाशक्ति का विकास होता है।
मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष राजेश कुमार सरोज और विशिष्ट अतिथि सिनोद मौर्य ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी, विमल राय, अशोक कुमार, जितेंद्र राय, मनोज राय, मनीष गुप्ता, शशांक राय, सरविंद आदि मौजूद रहे। संचालन हरिप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें