फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मिड-डे-मिल का नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जहानागंज के सभी परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील का राशन नहीं मिल रहा है। कोटेदार राशन न मिलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। जबकि शासन का निर्देश है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बच्चों का राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में बच्चों को राशन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल से जुलाई माह तक राशन बच्चों को दिया जाना है। प्राथमिक के बच्चों को दो किलो 600 ग्राम गेहूं, पांच किलो 100 ग्राम चावल देनेेे है। वहीं जूनियर के बच्चों को तीन किलो 800 ग्राम गेहूं और सात किलो 600 ग्राम चावल देनेेे हैं। इसके तहत पूरे ब्लाक में 113 प्राथमिक व 51 उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए अप्रैल और मई दोनों माह में 94 क्विंटल गेहूं और 190 क्विंटल चावल का एलाटमेंट हुआ है। इसमें कुछ कोटेदारों का कहना है कि उन्हें अप्रैल और मई का राशन नहीं मिला है। वहीं खाद्य विपणन अधिकारी अशोक कुमार मेहता ने बताया कि हमारे यहां से अप्रैल और मई दोनों माह का राशन कोटेदार ले गए हैं। कुछ ही कोटेदार नहीं ले गए है। वह भी दो एक दिन में अपना राशन ले जाएंगे ताकि बच्चों को राशन समय से मिल सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने बताया कि इस तरह की समस्या काफी सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें