अहरौला। ग्राम सभा अहरौला के मनरेगा मजदूरों ने कम मजदूरी व कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मांग की कि मनरेगा मजदूरी को 202 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया जाए। इसके साथ ही मजदूरों ने कोटे की जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मजदूरों का कहना है कि इस कोरोना काल में सभी का कामधाम पूरी तरह ठप हो गया है। सरकार इसका फायदा उठाते हुए मात्र 202 दो रुपये में ही काम करा रही है जो पूरी तरह गलत है। सभी मजदूरों का कम से कम एक दिन का 400 रुपये सरकार को देने चाहिए जिससे मजदूरों का पलायन भी रुक जाए। मजदूरों का आरोप है कि इस कोरोना काल में मजदूरों की मजबूरी का फायदा कोटेदार भी उठा रहा है। राशन वितरण में घटतौली की जा रही है। इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सती राम प्रजापति, मनोज प्रजापति, सोनू प्रजापति, फूलदेई, मोरंग सोनकर, किशन सोनकर, बृजेश प्रजापति, महेंद्र, सुरेंद्र व दुखहरण आदि थे।