फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह होने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ंबाल विवाह की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति ने जहानागंज के सेमा गांव में दोनों पक्षों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देने के साथ समझाकर बाल-विवाह होने से रोका।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर रोजा संस्थान द्वारा सूचित किया गया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव में बाल विवाह आयोजित कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति सक्रिय हुई और जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह एवं चाइल्ड लाइन को जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष जहानागंज को दी। संयुक्त रूप से संचालित अभियान के तहत, वन स्टॉप सेंटर से रंजना मिश्रा एवं अन्य सदस्य और चाइल्ड लाइन से प्रतीक्षा राय मौके पर पहुंच कर बाल विवाह रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें