फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता था बच्चा, पोखरे में मिली लाश

विज्ञापन
बड़सरा आइमा गांव निवासी मृतक अनुराग निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कप्तानगंज। बड़सरा आईमा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब तीन दिनों से लापता बालक का शव घर के सामने स्थित पोखरे में ही उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को ही बच्चे की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बड़सरा आईमा गांव निवासी अनुराग निषाद (10) पुत्र मोहित निषाद सोमवार की सुबह से ही अचानक लापता हो गया। दिन भर परिजन अपने स्तर से उसे खोजते रहे। सोमवार की शाम ही बालक की मां ने कप्तानगंज थाने पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन बच्चे की तलाश को लेकर किसी ओझा-सोखा के यहां जाने वाले थे कि घर के सामने स्थित पोखरे मेें एक शव उतराया हुआ दिखा। सिंघाड़ा बोये पोखरी से शव को बाहर निकाला गया तो वह तीन दिनों से लापता अनुराग का निकला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि मना करने के बाद भी ग्राम प्रधान मनरेगा के तहत हर साल मिट्टी निकलवा लेता है जिससेे पोखरा काफी गहरा हो चुका है। वहीं बिना किसी अनुमति के इस पोखरे में सिंघाड़ा बोया हुआ है। मृत बालक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कक्षा तीन का छात्र था। पिता दिल्ली में काम करते हैं। घटना से घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।

कप्तानगंज थाना के बड़सरा आईमा में तीन से लापता बालक का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें