फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से दबकर एक बच्चे की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी इस्लामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह स्टार्ट पिकअप गियर में खड़ी थी। अचानक गियर हट जाने पर पिकअप चल पड़ी और दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। इन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पुलिस ने घरवालों को सौंप दिया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृत बालक मुहम्मद जैन (7) पुत्र मोफज्जल मुबारकपुर थाने के चकसिकठी इस्लामपुर गांव का रहने वाला था जबकि घायल हसन मुहम्मद (12) उसका बड़ा भाई और अलकमा (5) पुत्र मुहम्मद परवेज पड़ोसी है। यह तीनों शुक्रवार को दरवाजे के बाहर खेल रहे थे। जैन के पिता मोफज्जल पिकअप चलाते हैं। पिकअप घर के बाहर तबेले के पास खड़ी रहती है। मोफज्जल के छोटे भाई आरिफ ने पिकअप को पानी से धो दिया। पिकअप को स्टार्ट कर बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद पिकअप का गियर अचानक छूट गया और पिकअप चल दी जिससे दबकर तीनों घायल हो गए। किसी तरह से पिकअप को बंद कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने जैन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें