फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आजमगढ़ में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कार से बरामद हुए तीन लाख

Fri, 21 Jan 2022 01:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
कैश बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसके तहत बुधवार की रात शहर में जगह-जगह एसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक वाहन से पुलिस ने तीन लाख रुपये बरामद किए।

विज्ञापन


वहीं आठ संदिग्धों को भी पुलिस ने जगह-जगह से पकड़ कर पूछताछ के लिए थाने भेजा। 10 वाहनों को सीज किया गया तो वहीं 40 से अधिक वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य देर रात जिले के पहाड़पुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर चेंकिग अभियान की कमान स्वयं संभाल लिया। इस अभियान के अंतर्गत 10 गाड़ियों को सीज किया गया जबकि 40 से अधिक गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतारी गई। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टोयटा ब्लेंजा कार से तीन लाख से अधिक कैश भी पुलिस ने बरामद किया गया। कार में सवार सभी लोगों को थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार जिले के प्रत्येक चौराहे पर टाइम बदलकर व प्वाइंट बदलकर यह अभियान चलता रहेगा। जिससे जिले में आचार संहिता के पालन के साथ अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। एसपी अनुराग आर्य ने जिले के सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस चेकिंग अभियान में पुलिस को आठ संदिग्ध व्यक्ति भी मिले। जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इन सभी के विरुद्ध 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिनकी गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म व हूटर लगे हैं वे तत्काल हटा दें।

पुलिस को यदि हूटर लगा हुआ मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी और वाहन को सीज भी किया जा सकता है। इसके साथ ही आचार संहिता के अंतर्गत झंडा व पोस्टर लगाकर बिना अनुमति के चलता है तो उस पर एफआईआर का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें