फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाहुबली विधायक रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय, 20 को होगी अगली सुनवाई

Thu, 13 Jul 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए अदालत में गुरुवार को सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में वीसी से पेशी हुई। अदालत में रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए गए। आरोप है कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी रमाकांत सभा कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। 
विज्ञापन
सपा विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की फूलपुर-पवई सीट से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की गुरुवार को तीन मामलों में अदालत में फतेहगढ़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने एक मामले में 17 और दो अन्य में 18 और 20 जुलाई सुनवाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए।

विज्ञापन


रमाकांत यादव की पेशी गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा के समक्ष वीसी से हुई। चुनाव के दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल में ईवीएम के लिए छीनाझपटी किए जाने के मामले में गवाह के न आने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई तय की है।
ये भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद, 8 साल पहले चाकू की नोक पर हुई थी हैवानियत
विज्ञापन


थानाक्षेत्र पवई में चक्का जाम किए जाने के मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई निर्धारित की। अदालत में रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए गए। आरोप है कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी रमाकांत सभा कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। इस मामले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 20 जुलाई तय की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें