फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 ग्राम पंचायत अधिकारियों को आरोप पत्र जारी, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य वित्त एवं चौदहवां वित्त आयोग का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली से किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों से प्रधान और सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर को ग्राम निधि के खाते से लिंक कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन एडीओ पंचायत के बार-बार कहने के बाद भी उनके द्वारा उसे लिंक नहीं कराया जा रहा था। इसके लिए सभी को आरोप पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह ग्राम प्रधान और सचिवों के हस्ताक्षर को ग्राम निधि के खाते से लिंक कराएं। एडीओ पंचायत की ओर से भी कई बार निर्देश दिया गया लेकिन उनके द्वारा इसके प्रति लापरवाही बरती गई। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के अनुसार कुल 51 ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कार्य मेें लापरवाही बरती जा रही है। जिसमें आठ बिलरियागंज, नौ मिर्जापुर, चार जहानागंज, चार रानी की सराय, एक मुहम्मदपुर, दो अहरौला, पांच मार्टीनगंज, दो महराजगंज, एक कोयलसा, तीन पल्हना, एक मेंहनगर, दो ठेकमा, चार लालगंज और हरैया विकास खंड के पांच ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल हैं। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न देने की दशा में सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें