फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में लसड़ा एस्केप टेल ड्रेन को अराजकतत्वों ने बांधा, फसल डूबी

विज्ञापन
मार्टीगजं के लसड़ाकला में एस्केप टेल ड्रेन को बांधने से खेतों में घुसा पानी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। बक्शपुर गांव के पास अराजकतत्वों ने लसड़ा स्केप टेल ड्रेन को बांध दिया। पानी की निकासी बाधित होने से छह गांवों की फसल डूब गई है। गांवों की आबादी में भी पानी घुसने लगा है। मामले में अभी तक अराजकतत्वों पर कार्रवाई नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लसड़ाकला, लसड़ा खुर्द, इरना गोकुलपुर, औरंगाबाद, बस्ती कपूरी, जेठहरी गांव का पानी लसड़ा स्केप ड्रेन से निकलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बक्शपुर गांव के पास अराजकतत्वों की ओर से मछली मारने के लिए बांस-बल्ली और प्लास्टिक लगाकर पानी की निकास को रोक दिया गया है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नहरों के पानी का निकास न होने के कारण कई गांवों की फसलें डूब गई हैं। बस्ती कपूरी के अनुसूचित बस्ती, जेठहरी अनुसूचित बस्ती में पानी घुसना शुरू हो गया है। प्रह्लाद सिंह, त्रिवेणी सिंह, तेज बहादुर यादव, अखिलेश सिंह, राजनाथ यादव, श्रीराम विश्वकर्मा, मोहित उल्ला खां, राम सकल सिंह, अलंकार, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह का कहना है कि हम लोगों ने सैकड़ों बीघे खेत में धान की रोपाई हो गई थी। फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। इस संबंध में ठेकमा जिलेदार को भी सूचित किया गया। पानी को खोलने की मांग की गई। अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। जिला पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव से कहा कि उन्होंने नहर विभाग के बड़े अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें