फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा व कारतूस संग चार शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस महकमा इन दिनों काफी सक्रिय है। लगातार कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो रही है। शनिवार को भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में असलहा व कारतूस के साथ चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने हरसिंहपुर मंदिर तिराहे के पास से शुक्रवार को वांछित अभियुक्त तालिब पठान पुत्र इसरार अहमद निवासी बासूपार थाना जीयनपुर कोतवाली को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। सिधारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग मूसेपुर के पास से सुनील यादव पुत्र अशोक यादव निवासी पल्हनी थाना सिधारी को पकड़ा। इसके पास से भी पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। गंभीरपुर पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर फरिहा रोड स्थित सैनिक ढाबा के पास से दो युवकों को पकड़ा। दोनों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम क्रमश: प्रेमचंद चौहान पुत्र लालजी निवासी अदरसपुर थाना रानी की सराय व विजय प्रकाश पुत्र सूरज प्रकाश निवासी खराटी थाना गंभीरपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें