फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज,दोपहर बाद से शुरु हुई बूंदाबादी

विज्ञापन
मौसम का बदला मिजाज सिविल लाइंस क्षेत्र में हा रही रिमझिम बारिश। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन भर बादलों के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई लेकिन ठंड का एहसास बना रहा। बारिश के बाद तो गलन बढ़ गई। बूंदाबांदी से रबी की अगैती फसलों को फायदा पहुंचा है लेकिन जिन लोगों ने देर से बुआई की है और बीज अंकुरित नहीं हैं, उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। सुबह से ही बादल नजर आ रहे थे। जिसमें से सूरज देवता लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। दोपहर के बाद अचानक से हल्की हवाओं का चलना शुरू हुआ और फिर बूंदाबादी शुरू हो गई। इस बूंदाबादी से उन किसानों को लाभ होगा जिनकी फसल सिंचाई करने योग्य हो गई थी। लेकिन उन किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। जिन्होंने ने देर से फसल की बोआई की है। खेत में नमी बढ़ जाने के बाद उनके बीज नहीं उग सकते है। ऐसे किसान इस रिमझिम बारिश से डरे हुए है। इस रिमझिम बारिश के होने से ठंड में भी बढ़ोत्तरी नजर आने लगी है। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए यह बेमौसम बरसात नुकसान दायक है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 रहने से ठंड का कम अनुभव रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 न्यूनतम 13 रहने से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें