फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू के अनुपालन को सड़क पर उतरे डीआईजी व एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसका जिले में कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस महकमा लगातार सक्रिय है। सोमवार की रात डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य ने शहर भर में घूम कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को किसी तरह की ढील न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम सबसे पहले रोडवेज पर पहुंची, जहां बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों और चालकों-परिचालकों को मास्क लगो की सलाह दी। जो लोग बिना मास्क नजर आए उनको फटकार लगाई। डीआईजी को देखते ही चालकों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया। शहर के कई चौराहों पर चाय की दुकानें खुली देखकर उन्हें बंद करने की हिदायत दी।
डीआईजी ने बताया कि जो भी बिना मास्क के मिला, उसे मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। रात्रि कर्फ्यू का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस की है। आपातकालीन ड्यूटी करने वालों को नहीं रोका जाएगा लेकिन बिना वजह घूमने वालों को बख्शा भी नहीं जाएगा। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि रात में यदि किसी यात्री को साधन नहीं मिलता है और उसके पास ठहरने का कोई इंतजाम नहीं है तो उसे पुलिस रैनबसेरा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें