फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर का पूरा जीवन सदैव संघर्षों से भरा रहा : रामविलास

विज्ञापन
जहानागंज में पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद एव लक्ष्मीनगर के लोग। संवाद
विज्ञापन
जहानागंज। श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विधायक रामविलास चौहान और अन्य लोगों ने पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि समाजवादी विचारक, युवा तुर्क चंद्रशेखर का समूचा जीवन संघर्षों से भरा रहा, जो हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि अन्याय के विरुद्ध उन्होंने जीवन में कभी झुककर समझौता नहीं किया बल्कि, वे अन्याय के विरुद्ध हमेशा चट्टान की तरह अडिग रहे। विषम परिस्थितियों में बिना विचलित हुए अन्याय के प्रति चट्टान की तरह अडिग रहकर संघर्ष करने वाले वह इकलौते नेता थे। उन्होंने जीवन में पद के लोभ में कभी कार्य नहीं किया।
देश में आपातकालीन स्थिति के दौरान जब कोई भी नेता आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा था, तो चंद्रशेखर ने चट्टान की तरह कांग्रेसी हुकूमत से टकराकर उन्हें बैक फुट पर जाने के लिए विवश कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें