फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 31 मई तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2022 की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 अप्रैल से 31 मई के बीच वेब पोर्टल प्रेरणा पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार-2022 की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिका 16 अप्रैल से 31 मई के बीच वेब पोर्टल प्रेरणा पर आवेदन कर सकते हैं। एक से 30 जून तक जनपद चयन समिति आवेदन पर विचार करते हुए अभिलेखों का परीक्षण करेगी फिर सत्यापन के बाद तीन नाम राज्य चयन कमेटी के पास भेजेगी। कमेटी एक जुलाई से 25 अगस्त के बीच प्रक्रिया पूरी कर अपनी संस्तुति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें