फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है। 17 अप्रैल से बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय व मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा व सीबीएसई व आईसीएसई के विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। अब तक स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था। इस निर्णय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान भी 41 डिग्री के पार पहुंच गया था। दिन निकलने के साथ ही सूरज किरणें शरीर झुलसाने लगती थीं। इस बीच स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय कम करने की मांग उठने लगी थी। सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 17 अप्रैल से सभी स्कूलों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी परिषदीय व निजी विद्यालयों में लागू होंगे। इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सभी स्कूलोें को नियमों का पालना करना होगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बच्चे दोपहर में हांफते हुए घर पहुंच रहे थे। इससे बच्चों के बीमार होने की आशंका सताने लगी थी। स्कूलों का समय बदलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें