फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

321 वाहनों का हुआ चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पुलिस ने बुुधवार की देर शाम चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 321 वाहनों का चालान किया। वहीं चार वाहनों को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में वाहन चालकों में हड़कंप की स्थित रही।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को भी पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले में चिन्हित कु 70 स्थानों पर पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग किया। इस दौरान कुल 1385 वाहनों की जांच की गई। जिसमें बिना नंबर प्लेट, बाइक पर तीन सवार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे 321 वाहनों का चालान काटा गया। इसके साथ ही पुलिस ने चार वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की। सीज करने की कार्रवाई दो जहानागंज व दो सिधारी थाना पुलिस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें