रानी की सराय। थाना क्षेत्र के जगन्नाथ सराय गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति को रोककर चेन व पर्स छीन लिया। दंपत्ति के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया और एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य बदमाश ग्रामीणों से बचकर भाग गए।
फूलपुर कोतवाली के उदपुर गांव निवासी कलेंदर कुमार अपनी पत्नी कुसुम के साथ मंगलवार को दीवानी न्यायालय जा रहे थे। रानी की सराय थाना के जगन्नाथ सराय में अंडरपास के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और कुसुम के गले से सोने की चेन व पर्स छीन कर भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद बाइक सवारों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। डीआईजी आवास के पीछे एक बदमाश को पकड़ लिया। दो अन्य बदमाश भाग निकले। लोगों ने बदमाश की पिटायी के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत पूछने पर रानी की सराय थाना पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।