फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में सेंध लगा कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में सेंध काट कर घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी रविंद्र निषाद रोज की भांति सोमवार की रात भी वह खाना खाने के बाद सो गए। देर रात चोर घर के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसे और एक कमरे में रखे बक्सा, अटैची, आलमारी आदि को खंगाल कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात आदि उठा ले गए।
कुछ अटैची व बक्से घर से कुछ दूरी पर एक खेत में टूटे हुए हाल में बरामद हुए हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोर 11 हजार नकद, कुछ कीमती कपड़ों के अलावा 15 थान सोने व 10 थान चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें