फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सम्राट अशोक, बाबू जगदेव प्रसाद एवं कांशीराम की जयंती मनाई

विज्ञापन
महाराजगंज कस्बा में आयोजित जयंती समारोह को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। लॉर्ड बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण एवं मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सम्राट अशोक, बाबू जगदेव प्रसाद एवं कांशीराम की जयंती नगर स्थित लॉन में किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर लोगों ने जोर दिया। साथ ही समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्य, मंत्री, बुद्ध शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श हमें समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. राकेश कुमार गौतम ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
प्रो. डॉ. चंद्र कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक, कांशीराम और बाबू जगदेव प्रसाद जैसे महापुरुषों ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायी हैं। अध्यक्षता हरिराम मौर्य एवं लवटू मास्टर ने किया। इस अवसर पर हरिराम बागी, प्रो. नरेंद्र नाथ, हरेंद्र मास्टर, कर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, मंकू प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामविलास मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें