फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेह मंजिल में मनाई कैफी आजमी का 96वीं जयंती

Wed, 14 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नामचीन शायर कैफी आजमी का 96वां जन्मदिन उनके पैतृक आवास फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव स्थिति फतेह मंजिल में बुधवार को मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इंडियन पीपुल्स थियेटर ने लघु नाटिका का मंचन किया। सभी ने इसकी सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शायर कैफी आजमी और उनके पिता फतेह हुसैन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. कैफी आजमी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान फतेह मंजिल में स्व. कैफी आजमी द्वारा अपने जीवन काल के दौरान इस्तेमाल किए गए सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि कैफी आजमी की शायरी में गरीबों और मजलूमों का दर्द समाहित है।
विज्ञापन


उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान इप्टा के कलाकारों ने लघु नाटिका ‘गड्ढा’ का मंचन किया।

कलाकारों ने इसमें दर्शाया कि सड़क में बने एक गड्ढे में एक लड़की गिर जाती है। लड़की उधर से गुजरने से वालों से मदद की गुहार लगाती है लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। काफी देर बाद एक व्यक्ति ने लड़की को गड्ढे से बाहर निकाला। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, गोपाल, सीताराम, घनश्याम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें