फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दौड़ में वाराणसी के धावकों का दबदबा

Wed, 14 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर शायर कैफी आजमी की जयंती पर बुधवार को नवयुवक क्रांति दल द्वारा अंतर प्रदेशीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौ जिलों के लगभग एक हजार से भी अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्यामबहादुर यादव ने किया। दौड़ प्रतियोगिता फूलपुर कस्बे के शंकर तिराहा से शुरू होकर रोडवेज, पशु अस्पताल, मिर्चामंडी होते हुए शंकर तिराहे पर आकर समाप्त हुई। धावकों में आगे रहने वाले 20-20 प्रतिभागियों को छांटकर सभी को चौथे राउंड में शामिल कर दौड़ाया गया।

इसमें वाराणसी के प्रमोद कुमार यादव ने प्रथम, वाराणसी के ही मुकेश यादव को द्वितीय और विनोद कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नवयुवक क्रांति दल की तरफ  से अदनान होंडा ने फ्रिज, रामअशीष बरनवाल ने कलर टेलीविजन और हिंदी पुस्तक भंडार ने साइकल प्रदान किया। सांत्वना पुरस्कार में अन्य को वोडाफोन की तरफ  से कलाई घड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन


दौड़ के दौरान आंशिक रूप से यातायात ठप रहा। कोतवाल फूलपुर आरपी सिंह, डीके श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को सुरक्षा प्रदान की। दौड़ को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इस मौके पर विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, शेरबहादुर, संतोष कुमार, सुरेश मौर्य, आसिफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें