फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान पर होगी सीसी कैमरे की नजर

Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने और वीडियोग्राफी का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 24 आजमगढ़ और दस मतदेय स्थल मऊ में बनाए गए हैं। बताया कि चुनाव में कुल 4704 मतदाता हैं, जिसमें 3245 आजमगढ़ और 459 मतदाता मऊ में हैं।


चुनाव तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक होगा। कहा कि मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी तक कोई भी अभ्यर्थी निर्वाचन कैंप नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन सहित डिजीटल, पेन कैमरा प्रतिबंधित रहेगा। यह भी बताया कि निरक्षर,नेत्रहीन तथा विकलांग मतदाताओं को सहयोगी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा,  परियोजना निदेशक एसके पांडेय, उप जिलाधिकारी सगड़ी हिमांशु कुमार गुप्ता, लालगंज के शीतला प्रसाद यादव अदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें