फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गोतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ एक पशु तस्कर सलमान अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। आरोपी मऊ जनपद के खैराबाद का निवासी है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि एक मई को लोहरा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे मिट्टी के भीटा पर पशु के सिर, खाल व अन्य अवशेष बोरे में रखे हैं। पुलिस ने अवशेष बरामद कर पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपा और शेष अवशेषों को गड्ढा खोदवाकर जमीन में दफना दिया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर गोवंशीय संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मऊ जनपद के खैराबाद निवासी सलमान अहमद का नाम सामने आया। अभियान के तहत शनिवार की देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में मौजूद है।
पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, मोबाइल फोन और 250 नकदी बरामद हुई है। इस आधार पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में नई प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा पशुओ को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचता था।
विज्ञापन

घटना वाली रात भी वह अपने साथियों के साथ इसी उद्देश्य से गया था, लेकिन लोगों की आहट मिलने पर सभी फरार हो गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें