फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Castrol Oil : कंपनी की स्टीकर लगाकर बेच रहे थे नकली मोबिल, आजमगढ़ में पुलिस ने 34 डिब्बे किए बरामद; FIR

Sun, 19 Jan 2025 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : यूपी के आजमगढ़ में कैस्ट्रॉल ऑयल कंपनी की नकली मोबिल बरामद हुई है। अहराैला थाने की पुलिस ने कार्रवाई कर 34 डिब्बे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए कैस्ट्रॉल ऑयल की नकली मोबिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैस्ट्रॉल ऑयल कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर अहरौला थाने की पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फर्जी कैस्ट्रॉल ऑयल कंपनी का 34 डिब्बा मोबिल बरामद किया। इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप रहा।

विज्ञापन




कैस्ट्रॉल कंपनी के एरिया इंचार्ज अंशार खान और एरिया ऑपरेशन मैनेजर विनय कुमार ने अहरौला थाने सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी कंपनी का फर्जी स्टीकर लगाकर मोबिल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अहरौला पुलिस ने उक्त दोनों दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में फर्जी कैस्ट्रॉल ऑयल बरामद किया। उक्त कंपनी के दोनों अधिकारियों के लिखित तहरीर पर दोनों संचालकों के खिलाफ काॅपीराइट का उल्लंघन करके व फर्जी कैस्ट्रॉल ऑयल बेचे जाने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर कोठरा व अहरौला में स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें